खीरी
खीरी जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को थाना सिंगाही पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

खीरी जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को थाना सिंगाही पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया।
गांव-गांव जाकर दी कानूनी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सिंगाही के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न होने पर चुप्पी न साधें, बल्कि कानून की मदद लें।
हेल्पलाइन नंबरों का हुआ प्रचार
अभियान के दौरान महिलाओं को गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए जारी विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने अपील की कि महिलाएं किसी भी संकट के समय बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें। पुलिस के इस जमीनी प्रयास की स्थानीय महिलाओं ने मुक्तकंठ से सराहना की।
महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद @Uppolice @maharajganjpol https://t.co/HOdy5FThja
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 29, 2026























