सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनग जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ का द्वितीय चरण सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनग जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ का द्वितीय चरण सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना खेसरहा क्षेत्र के ग्राम घोसियारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
थानाध्यक्ष ने दी नए कानूनों की जानकारी
क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा एवं उनकी टीम ने ग्राम घोसियारी में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराधों से बचाव, नए कानूनों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा संबंधी पम्फलेट वितरित किए गए और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
हेल्पलाइन नंबरों का किया प्रचार
थानाध्यक्ष ने महिलाओं को संकट के समय तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता, और 1930 साइबर हेल्पलाइन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक जियाउल्लाह, मुख्य आरक्षी राहुल सिंह, महिला आरक्षी अंजली यादव और ज्योति तिवारी सहित मिशन शक्ति टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद @Uppolice @maharajganjpol https://t.co/HOdy5FThja
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 29, 2026























