बांसी: डीएम और एसपी की मौजूदगी में ‘मिशन शक्ति 5.0’ एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बांसी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूपा राजा के प्रांगण में शनिवार को ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं विद्यालय के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बांसी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूपा राजा के प्रांगण में शनिवार को ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं विद्यालय के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा एन. ने की।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने बच्चों को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा और सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन धनंजय मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बांसी नीरज कुमार सिंह, बालिका सह-समन्वयक सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापिका निर्मला शुक्ला सहित रितु देवी, मुदिता सिंह, आशुतोष तिवारी, जया साहनी और अंजनी झा जैसे शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.