शोहरतगढ़ ब्लॉक में विकास की हुंकार: 25.75 करोड़ की योजनाओं पर बनी सहमति

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ब्लॉक मुख्यालय सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रीती यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत शोहरतगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के ब्लॉक मुख्यालय सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रीती यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत शोहरतगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तार से मंथन किया।

बैठक के दौरान लगभग 25.75 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें मुख्य रूप से सड़क निर्माण, पेयजल, सिंचाई और पंचायत भवनों का सुदृढ़ीकरण शामिल है। पशुपालन विभाग ने ‘1962 पशुपालक एम्बुलेंस सेवा’ की उपयोगिता बताई, वहीं जल निगम और समाज कल्याण विभाग ने अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

खंड विकास अधिकारी चंद्र भूषण त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ईजी. अमित यादव की उपस्थिति में प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने जल निकासी, आवास और राशन वितरण जैसे स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। बैठक में डॉ. पवन मिश्रा, सुनील सिंह और जफर आलम सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.