इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 18 लाख का हुक्का फ्लेवर और 3 मोटरसाइकिलें जब्त

महराजगंज

नवलपरासी भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नवलपरासी भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। झुलनीपुर सीमा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बलिनगर के तराइनी इलाके में गश्त के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हुक्का फ्लेवर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की 26वीं बटालियन के कार्यवाहक प्रमुख डीएसपी प्रमोद खड़का ने बताया कि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से तीन भारतीय नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलें और 24 कार्टूनों में भरा 5,950 पैकेट हुक्का फ्लेवर जब्त किया है। नेपाली बाजार में इसकी कीमत प्रति पीस 300 रुपये से अधिक आंकी गई है।

सशस्त्र पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए माल को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु ठूठीबारी बॉर्डर के समीप स्थित महेशपुर सीमा शुल्क कार्यालय भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार तस्करों की सरगर्मी से तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। सीमा पर इस बड़ी बरामदगी से तस्करी सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.