शोहरतगढ़ थाना समाधान दिवस: एसडीएम और सीओ ने सुनीं फरियादें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय थाना परिसर के सभागार में शनिवार को एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा और क्षेत्राधिकारी सीओ मयंक द्विवेदी की अध्यक्षता में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय थाना परिसर के सभागार में शनिवार को एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा और क्षेत्राधिकारी सीओ मयंक द्विवेदी की अध्यक्षता में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।

एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। वहीं, सीओ मयंक द्विवेदी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि छोटी-छोटी घटनाओं पर भी पैनी नजर रखें ताकि वे बड़ा रूप न ले सकें।

प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अराजक तत्वों और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव, प्रभाकर यादव, दिनेश यादव सहित अन्य पुलिस और राजस्व कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.