बढ़नी: क्षेत्र पंचायत की बैठक में ₹26 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं पर मंथन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बढ़नी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


सिद्धार्थनगर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बढ़नी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगभग 2602.34 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों और उनके क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बीडीओ अनिशिमणि पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी और सांसद प्रतिनिधि नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। चर्चा का मुख्य केंद्र सड़क, पेयजल, सिंचाई, पंचायत भवन निर्माण और नाली जैसी आधारभूत सुविधाएं रहीं। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए।

विभागीय समीक्षा के दौरान पशुपालन विभाग के डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने 1962 पशुपालक एम्बुलेंस सेवा की उपयोगिता बताई, वहीं जल निगम के अवर अभियंता अनुराग वर्मा ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की प्रगति रिपोर्ट पेश की। सिंचाई विभाग ने नहरों की सफाई और समाज कल्याण विभाग ने वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन योजनाओं की स्थिति स्पष्ट की। एडीओ पंचायत रामविलास ने ग्राम पंचायतों में कार्यों की वित्तीय पारदर्शिता पर प्रकाश डाला।

अंत में, ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने प्रधानों और बीडीसी सदस्यों द्वारा उठाई गई जल निकासी व आवास संबंधी जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत बढ़नी को विकास की नई दिशा देने के लिए आपसी समन्वय अनिवार्य है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.