दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार से विपिन कुमार सोनी ने की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय एकता विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं ‘ विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत’ के राष्ट्रीय महामंत्री विपिन कुमार सोनी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान लोकसभा सांसद जगदीश शेट्टार से उनके आवास पर मुलाकात की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय एकता विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं ‘ विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत’ के राष्ट्रीय महामंत्री विपिन कुमार सोनी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान लोकसभा सांसद जगदीश शेट्टार से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस आत्मीय भेंट के दौरान विपिन कुमार सोनी के साथ वरिष्ठ पत्रकार भी मौजूद रहे, जहाँ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। विपिन कुमार सोनी ने संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं और जनहित के मुद्दों से सांसद महोदय को अवगत कराया।

चर्चा के दौरान आपसी सहयोग और निस्वार्थ जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। सांसद जगदीश शेट्टार ने संगठन के प्रयासों की सराहना की। इस शिष्टाचार मुलाकात ने सामाजिक और राजनीतिक हलकों में नई ऊर्जा का संचार किया है, जिससे भविष्य में जनहित के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.