निघासन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निघासन पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निघासन पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी निघासन शिवम कुमार के पर्यवेक्षण में, पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर के कुशल मार्गदर्शन में गठित पुलिस बल ने ग्राम ठाकुरपुरवा में टंकी के पास स्थित एक बाग से अभियुक्त राम गुलाम (पुत्र राधाकृष्ण) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से प्लास्टिक की पिपिया में करीब 20 लीटर अवैध कच्ची नाजायज देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त क्षेत्र में अवैध शराब बेचने का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। क्षेत्र में पुलिस की इस सक्रियता से अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24