खबर का असर: सोशल मीडिया पर वायरल हुई गंदगी की तस्वीरों पर जागा सिंगाही नगर पंचायत प्रशासन

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी नगर पंचायत सिंगाही में व्याप्त गंदगी और अव्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी नगर पंचायत सिंगाही में व्याप्त गंदगी और अव्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया  पर video वायरल   होने के कारण  इस मुद्दे का तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम के निर्देश पर क्षेत्र में वृहद सफाई अभियान चलाया गया।

चेयरमैन ने मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से सफाईकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा। जहाँ काफी समय से जमा कूड़े के ढेरों को हटाकर क्षेत्र को पूरी तरह साफ-सुथरा कराया गया। नगर पंचायत की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने स्पष्ट किया कि नगर के सभी वार्डों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कूड़ा उठान व्यवस्था को और मजबूत करने का आश्वासन देते हुए नगरवासियों से भी स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की है। क्षेत्र की जनता ने प्रेस की सक्रियता और प्रशासन के त्वरित रिस्पॉन्स की सराहना की है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.