भक्ति के रंग में रंगा निघासन: खाटू श्याम मंदिर से निकली भव्य निशान यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील निघासन में आज बाबा खाटू श्याम के भक्तों द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील निघासन में आज बाबा खाटू श्याम के भक्तों द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा सिंगाही रोड, तहसील गेट और पलिया रोड होते हुए गुजरी, जिसमें श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी यात्रा के दौरान “हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

निशान यात्रा का मार्ग पुष्प वर्षा और भव्य स्वागत द्वारों से सजा था। श्रद्धालु हाथों में श्याम बाबा का निशान (ध्वज) लेकर भक्ति गीतों पर झूमते-गाते नजर आए। यात्रा के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पुनीत कार्य में पंडित पिंकू शुक्ला, अनिल मोर्या, मनोज वर्मा, शिवम गुप्ता, जयप्रकाश मिश्रा, अशोक कुमार तिवारी, हिमांशु शुक्ला, जितेंद्र (मोनू) दीक्षित और आशीष कनौजिया सहित अनेक सेवादारों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आयोजकों के अनुसार, ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। पूरी शोभायात्रा स्थानीय पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अत्यंत शांतिपूर्ण और गौरवमयी ढंग से संपन्न हुई।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.