बाराबंकी: 1400 के लहंगे ने उड़ाए होश! फेसबुक लिंक से खरीदारी पड़ी भारी, दुकानदार पुलिस बनकर वसूल ले गया हजारों

बाराबंकी

बाराबंकी जनपद से बड़ी खबर सोशल मीडिया पर भारी डिस्काउंट के लुभावने विज्ञापनों के पीछे छिपे साइबर ठगों ने अब महिलाओं को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बाराबंकी जनपद से बड़ी खबर सोशल मीडिया पर भारी डिस्काउंट के लुभावने विज्ञापनों के पीछे छिपे साइबर ठगों ने अब महिलाओं को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जनपद के बाराबंकी की रहने वाली गीता नाम की महिला एक ऐसे ही जाल में फंस गई, जहाँ ₹1400 के डिजाइनर लहंगे की चाहत में उन्हें न केवल अपनी जमापूँजी गंवानी पड़ी, बल्कि मानसिक प्रताड़ना का भी सामना करना पड़ा।

फेसबुक लिंक से शुरू हुआ ठगी का खेल

पीड़िता गीता के अनुसार, उन्होंने फेसबुक पर एक डिजाइनर लहंगे का विज्ञापन देखा जिसमें भारी छूट का दावा किया गया था। दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही एक आकर्षक वेबसाइट खुली, जहाँ उन्होंने अपनी पसंद का लहंगा मात्र ₹1400 में बुक कर दिया। ऑर्डर बुक होते ही उन्हें लगा कि उन्होंने एक अच्छी डील की है, लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू हुआ।

लहंगा बुक होने के कुछ ही देर बाद गीता के पास फोन आया। खुद को दुकानदार बताने वाले व्यक्ति ने अचानक अपना रूप बदल लिया और पुलिस बनकर बात करने लगा।

 

पहले किसी प्रोसेसिंग फीस या अन्य बहाने से ₹250 मंगवाए गए।

इसके बाद जालसाज ने कानूनी कार्रवाई और पुलिस केस की धमकी देना शुरू कर दिया।

डर के साये में फंसी महिला से ठग ने बार-बार धमकाकर किश्तों में कुल ₹13,000 वसूल लिए।

इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर मिलने वाले अनजान लिंक्स से खरीदारी करने से बचें। ठग अक्सर कम कीमत का लालच देकर लोगों की निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं और फिर उन्हें डरा-धमकाकर धन उगाही करते हैं।

पीड़िता ने अब इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उस बैंक खाते व मोबाइल नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है जिससे यह ठगी अंजाम दी गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.