विकास के दावों की खुली पोल: सोहनी गांव में शोपीस बना वाटर कूलर और लाइटें

औरैया

औरैया जनपद के बिधूना विकासखंड की ग्राम पंचायत बराहार के सोहनी गांव में जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते विकास कार्य दम तोड़ रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

औरैया जनपद के बिधूना विकासखंड की ग्राम पंचायत बराहार के सोहनी गांव में जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते विकास कार्य दम तोड़ रहे हैं। यहाँ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा एक वर्ष पूर्व स्वीकृत कराया गया वाटर कूलर आज सफेद हाथी साबित हो रहा है। आलम यह है कि मौके पर सिर्फ पानी की टंकी रखी गई है, जबकि बोरिंग और मशीन का अब तक अता-पता नहीं है। प्यास बुझाने के नाम पर खड़ा यह ढांचा अब ग्रामीणों को चिढ़ा रहा है।

लापरवाही का यह सिलसिला यहीं नहीं थमता। गांव में बीडीसी कोटे से लगवाई गई लाइटें भी महज दो-तीन महीने जलने के बाद साल भर से खराब पड़ी हैं। सुधार के नाम पर प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं। धरातल पर दिख रही यह बदहाली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के दावों की पोल खोल रही है। चुनाव के समय जनहितैषी बनने वाले नेताओं की कथनी और करनी का अंतर अब जनता के सामने है। हवा-हवाई दावों के बीच सोहनी गांव की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.