अयोध्या: राजघाट पर महायज्ञ के अंतिम दिन मची अफरातफरी, अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में 1251 हवन कुंड जलकर राख

अयोध्या

रामनगरी अयोध्या के राजघाट क्षेत्र में आयोजित भव्य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ’ के अंतिम दिन आज एक भीषण अग्निकांड हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

रामनगरी अयोध्या के राजघाट क्षेत्र में आयोजित भव्य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ’ के अंतिम दिन आज एक भीषण अग्निकांड हो गया। महायज्ञ स्थल पर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में वहाँ बने लगभग 1251 हवन कुंड जलकर राख हो गए हैं।

यह महायज्ञ स्वामी जीयर जी महाराज के सानिध्य में कराया जा रहा था और आज इसके समापन का महत्वपूर्ण दिन था। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे। घटना के समय पंडाल में सरकार के मंत्री, कई विधायक और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

 

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन महायज्ञ के लिए की गई भव्य व्यवस्थाएं और सामग्री पूरी तरह जल गई हैं।

आग लगने की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण की जांच की जा रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इस घटना ने महायज्ञ के समापन समारोह में खलल डाल दिया और क्षेत्र के लोगों में इसे लेकर गहरी निराशा है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.