महराजगंज: मदरसे के मौलाना की शर्मनाक करतूत, युवती का अश्लील वीडियो किया वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मदरसे के मौलाना पर शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, आरोपी मौलाना ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो मौलाना ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.