कौशाम्बी: मासूम के साथ दरिंदगी का प्रयास, आरोपी केशनंदन लोधी गिरफ्तार

कौशाम्बी

कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश की गई। आरोपी ने मासूम को बहला-फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी केशनंदन लोधी ने मासूम बच्ची को ₹5 का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने और परिजनों को जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने तत्काल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

कोखराज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित एक्शन लिया और आरोपी केशनंदन लोधी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.