ललितपुर: किसान की मेहनत पर फिरा पानी, गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग

ललितपुर

ललितपुर जनपद के महरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदवाहा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक किसान की तैयार खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

ललितपुर जनपद के महरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदवाहा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक किसान की तैयार खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों से धुएं का गुबार उठने लगा।

आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर दौड़े और अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आग पर काबू पाने के लिए JCB मशीन का भी सहारा लिया गया, ताकि फसल को काटकर आग के घेरे को फैलने से रोका जा सके। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया गया।

इस अग्निकांड में किसान की काफी फसल जलकर राख हो गई है, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.