सीतापुर: ‘रन फॉर इम्पावरमेंट’ में दिखा नारी शक्ति का जोश, एएसपी ने दिखाई हरी झंडी

सीतापुर

सीतापुर जनपद में ‘मिशन शक्ति’ फेज 5.O के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए ‘रन फॉर इम्पावरमेंट’ दौड़ का शानदार आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सीतापुर जनपद में ‘मिशन शक्ति’ फेज 5.O के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए ‘रन फॉर इम्पावरमेंट’ दौड़ का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले की सड़कों पर नारी शक्ति का जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) ने महिला थाने से इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन तक आयोजित की गई, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों, छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति संकल्प दोहराना था।

दौड़ के समापन पर एएसपी ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण के तहत पुलिस प्रशासन महिलाओं को आत्मनिर्भर और निडर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

 

Voice Of News 24