कानपुर: प्राइमरी स्कूल की जर्जर छत से गिरी ईंट, छात्रा घायल; आक्रोशित बच्चों और अभिभावकों का प्रदर्शन

कानपुर

कानपुर जनपद के घाटमपुर तहसील अंतर्गत पतारा ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की एक डराने वाली तस्वीर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कानपुर जनपद के घाटमपुर तहसील अंतर्गत पतारा ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की एक डराने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत से अचानक ईंट गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक मासूम छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

घटना से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने स्कूल में पढ़ने से साफ इनकार कर दिया और स्कूल के बाहर इकट्ठा होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बच्चों का साथ देने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कूल की इमारत लंबे समय से जर्जर हाल में है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

पीड़ित अभिभावकों ने आला अधिकारियों से मांग की है कि जब तक स्कूल की नई और सुरक्षित इमारत नहीं बन जाती, तब तक बच्चों को वहां न भेजा जाए। सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले की जांच और वैकल्पिक व्यवस्था की बात कह रहे हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.