इटावा: बीएससी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

इटावा

इटावा जनपद के सदर कोतवाली इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बीएससी की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

इटावा जनपद के सदर कोतवाली इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बीएससी की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही है। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मृतका के मोबाइल फोन और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.