हापुड़: ट्रेड डील का विरोध करने पर किसान नेता पदम सिंह हाउस अरेस्ट

हापुड़

हापुड़ जनपद में ट्रेड डील व्यापार समझौते के खिलाफ आवाज उठाने और विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना रहे किसान नेता पदम सिंह को पुलिस ने उनके आवास पर ही नज़रबंद हाउस अरेस्ट कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हापुड़ जनपद में ट्रेड डील (व्यापार समझौते) के खिलाफ आवाज उठाने और विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना रहे किसान नेता पदम सिंह को पुलिस ने उनके आवास पर ही नज़रबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया है। हापुड़ देहात पुलिस ने यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के बड़े विरोध प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पदम सिंह ट्रेड डील के विभिन्न प्रावधानों का कड़ा विरोध कर रहे थे और इसके खिलाफ किसानों को एकजुट कर आंदोलन की तैयारी में थे। खुफिया सूचनाओं और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस बल उनके घर के बाहर तैनात कर दिया गया है, जिससे वे बाहर न निकल सकें।

किसान संगठन ने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है और भारी रोष व्यक्त किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग न हो, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। फिलहाल पदम सिंह के आवास के बाहर भारी पुलिस बल मौजूद है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.