भदोही: अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, SOG और सुरियावां पुलिस ने 4 शातिर दबोचे

भदोही

भदोही जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में SOG और सुरियावां पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भदोही जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में SOG और सुरियावां पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लंबे समय से बिजली के तारों की चोरी की वारदातों को अंजाम देकर विद्युत विभाग और आम जनता के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

पुलिस टीम ने पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें लगभग 3 कुंतल एलटी तार और एबी कंडक्टर शामिल हैं। पकड़े गए शातिर अपराधी आसपास के कई जिलों में सक्रिय थे और सुनसान इलाकों में विद्युत लाइनों को निशाना बनाते थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों के नेटवर्क को खंगाल रही है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.