गोरखपुर: 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी नाबालिग, बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर 3 घंटे तक मचाया हड़कंप

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी जान की परवाह किए बिना 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी जान की परवाह किए बिना 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब तीन घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान लड़की टंकी से कूदकर जान देने की धमकी देती रही और नीचे खड़े लोगों व पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं की छात्रा अपने प्रेमी  से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिजनों के विरोध करने पर वह गुस्से में गांव की पानी की टंकी पर जा चढ़ी। ऊपर से चिल्लाते हुए वह कह रही थी कि “अगर मेरी शादी उससे नहीं कराई गई, तो मैं अभी नीचे कूद जाऊँगी।” लड़की को इतनी ऊंचाई पर देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 


घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी झंगहा अनूप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने पहले लड़की को नीचे से समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो पुलिस ने रणनीति बदलते हुए उसके बॉयफ्रेंड को मौके पर बुलवाया। पुलिस ने लड़की को भरोसा दिलाया और आश्वस्त किया कि उसकी शादी करा दी जाएगी।

थाना प्रभारी अनूप सिंह के आश्वासन के बाद लड़की का गुस्सा शांत हुआ और वह सुरक्षित नीचे उतर आई। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर काउंसलिंग की और फिर कड़ी चेतावनी के साथ परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि नाबालिग पर इस तरह का कदम उठाने के लिए कहीं कोई दबाव तो नहीं था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.