जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ: पीएम मोदी के आगमन से पहले बुलंदशहर में भारी सुरक्षा

बुलंदशहर/जेवर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य शुभारंभ करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर जहाँ एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने विरोध की आशंका के चलते कड़े सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य शुभारंभ करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर जहाँ एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने विरोध की आशंका के चलते कड़े सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने का आह्वान करने वाले बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके घरों में ही ‘हाउस अरेस्ट’ (नजरबंद) कर दिया है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी संभावित व्यवधान को रोकने के लिए बुलंदशहर पुलिस ने अलसुबह ही कार्रवाई शुरू कर दी। प्रखर कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित और प्रशांत बाल्मीकि सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर नजरबंद किया गया है। खुर्जा-जेवर एयरपोर्ट मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने स्वयं मोर्चे पर उतरकर रूट डायवर्जन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं

बसों और सामान्य यातायात को निर्धारित डायवर्जन मार्गों से सुरक्षित निकाला जाए।

आमजन को आवागमन में कम से कम असुविधा हो।

सभी ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस बल पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ मुस्तैद रहे।

एक तरफ जहाँ विपक्षी नेताओं पर प्रशासन की पैनी नजर है, वहीं दूसरी तरफ बुलंदशहर जनपद से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए जेवर की ओर रवाना हुए हैं। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.