लखनऊ: पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत्यदेव त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि आयोजित; परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी श्रद्धांजलि

औरैया

औरैया उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज स्तंभ और पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत्यदेव त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन में अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज स्तंभ और पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत्यदेव त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन में अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनमानस ने अपने प्रिय नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।

बैहारी गाँव से लखनऊ तक का शानदार सफर

स्वर्गीय सत्यदेव त्रिपाठी का राजनीतिक सफर औरैया जिले के भाग्यनगर ब्लॉक के एक छोटे से गाँव बैहारी से शुरू हुआ था। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) के रूप में छात्र राजनीति से कदम रखने वाले त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के अत्यंत करीबी माने जाते थे और कांग्रेस पार्टी में लंबे समय तक शीर्ष पदों पर रहे। जीवन के अंतिम पड़ाव में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

सख्त तेवर और साफ-सुथरी छवि के पर्याय

पुण्यतिथि समारोह के दौरान प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और औरैया के जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने उन्हें एक ‘महान और निष्पक्ष’ नेता बताया। वक्ताओं ने कहा कि सत्यदेव त्रिपाठी अपनी साफ-सुथरी छवि और निडर व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। जनता की समस्याओं को लेकर वे अधिकारियों के सामने बेहद सख्त तेवर अपनाते थे और कभी किसी के सामने झुके नहीं।

श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

स्वर्गीय त्रिपाठी के पुत्र अभिषेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे सहित तमाम जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों और पारिवारिक सदस्यों ने शिरकत की। उपस्थित लोगों ने उनके कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जाना औरैया और उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.