सिद्धार्थनगर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार; शिवनगर डिड़ई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। सोमवार को पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना शिवनगर डिड़ई में मु.अ.सं. 20/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 61(2)ख के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत था। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने शादी का झूठा प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेन्दु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त बैजनाथ पुत्र गुरुप्रसाद, निवासी ग्राम पैड़ीखुर्द को खुटहना बाजार से घेराबंदी कर दबोच लिया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए विभाग पूरी तरह से कटिबद्ध है। आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.