औरैया
औरैया जनपद के उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण और अपराध नियंत्रण की दिशा में औरैया पुलिस ने सोमवार को एक अहम कदम उठाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण और अपराध नियंत्रण की दिशा में औरैया पुलिस ने सोमवार को एक अहम कदम उठाया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र और पुलिस अधीक्षकऔरैया अभिषेक भारती की उपस्थिति में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का भव्य उद्घाटन किया।
मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित माहौल
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत नवनिर्मित इस विशेष केंद्र का उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का त्वरित और सम्मानजनक निस्तारण सुनिश्चित करना है। एडीजी ने केंद्र का निरीक्षण करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उन्हें शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करें।
साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार: नवनिर्मित साइबर हेल्प डेस्क
बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए थाना कोतवाली में आधुनिक साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने डेस्क पर मौजूद तकनीकी टीम से संवाद किया और साइबर ठगी के शिकार होने वाले नागरिकों को तत्काल राहत पहुँचाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध की सूचना मिलते ही गोल्डन ऑवर में कार्रवाई करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
निरीक्षण के दौरान एडीजी कानपुर जोन और एसपी अभिषेक भारती ने रजिस्टर और डिजिटल डेटा का अवलोकन किया। उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिशन शक्ति केंद्र और साइबर डेस्क का संचालन पूरी पारदर्शिता और सक्रियता के साथ होना चाहिए ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा सहित जनपद के अन्य क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर नयागांव में खेल-खेल में हुए एक खौफनाक हादसे में 10वर्षीय मासूम ऋषभ को नया जीवन मिला है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चले साढ़े तीन घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद मासूम के शरीर के आर-पार हुए लोहे के सरिये को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया pic.twitter.com/KCedmvbn8c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 23, 2026























