बलिया
बलिया जनपद के तीखमपुर क्षेत्र से घरेलू कलह की एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के तीखमपुर क्षेत्र से घरेलू कलह की एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला ने अपनी ही जेठानी के ऊपर खौलता हुआ गर्म पानी फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
घरेलू विवाद में खोया आपा
जानकारी के अनुसार, तीखमपुर निवासी देवरानी और जेठानी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि देवरानी ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और चूल्हे पर गर्म हो रहा खौलता पानी जेठानी के ऊपर उड़ेल दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे परिजनों और पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया।
हालत गंभीर, बीएचयू वाराणसी रेफर
आनन-फानन में झुलसी हुई महिला को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को अत्यंत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (बीएचयू, वाराणसी) रेफर कर दिया है। महिला का शरीर काफी हद तक झुलस चुका है और वह जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
आरोपी देवरानी पुलिस की गिरफ्त में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी देवरानी को हिरासत में ले लिया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मां से नाराज युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस की तत्परता से बची जानhttps://t.co/qchBTcEA8g
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 22, 2026






















