सिद्धार्थनगर: जोगिया उदयपुर पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ के तहत योग माया मंदिर पर महिलाओं को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे । पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0(II)’ अभियान के अंतर्गत रविवार, 22 मार्च 2026 को थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रसिद्ध योग माया मंदिर परिसर में महिलाओं को एकत्र कर उन्हें महिला अपराधों से बचाव, नए कानूनों और साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1930) के पम्फलेट वितरित किए। टीम में उप-निरीक्षक आनंद शाही और महिला कांस्टेबल पूजा यादव शामिल रहीं, जिन्होंने महिलाओं को निर्भीक होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.