खेसरहा
सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेसरहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेसरहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने आज शनिवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की।
पुलिस टीम ने शनिवार को थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तकम तिराहे से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र सोहनलाल, निवासी ग्राम महुईनानकार, थाना खेसरहा के रूप में हुई है। अभियुक्त काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त विशाल पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 352, 351(3) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम (SC/ST Act) की धारा 3(2)V के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के साथ कांस्टेबल अखिलेश कुमार, अजीत कुमार और मनोज विश्वकर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की इस तत्परता की सराहना की है।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026






















