शोहरतगढ़
सिद्धार्थनगर नगर पंचायत शोहरतगढ़ में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर नगर पंचायत शोहरतगढ़ में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। रमजान-उल-मुबारक के एक महीने के रोजों और इबादतों के बाद आज फिजाओं में ईद मुबारक की गूँज रही। सुबह से ही सुहावने मौसम के बीच हुई हल्की बारिश ने ईद की रौनक में चार चाँद लगा दिए।
गड़ाकुल स्थित ईदगाह में सुबह ठीक 8:00 बजे नमाज अदा की गई, जिसकी इमामत मौलाना रज़ीउल्लाह ने कराई। नमाज के बाद अपने खुतबे में मौलाना ने कहा कि ईद का दिन आपसी मोहब्बत बढ़ाने और गरीबों की मदद करने का है। उन्होंने अपील की कि रमजान में सीखी गई इबादत और अनुशासन को पूरे साल बरकरार रखें। नमाज के बाद हजारों की तादाद में लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
नगर की प्रसिद्ध नूरुल्लतीफ जामा मस्जिद में सुबह 9:00 बजे नमाज पढ़ी गई। यहाँ हाफिज व कारी सिराज अहमद कादरी ने नमाज की इमामत की और शहीद रज़ा फैजी ने खुतबा पेश किया। उन्होंने सच्चाई, सब्र और भाईचारे के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। बारिश के बावजूद अकीदतमंदों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और मस्जिद परिसर नमाजियों से खचाखच भरा रहा।
ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ मयंक दिवेदी और एसएचओ नवीन कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हाफिज आजाज अहमद अंसारी, समसेरुल इस्लाम, अतीकुर रहमान, मोहम्मद मुख्तार चौधरी, मास्टर मैराज, मास्टर सिराज, कारी यासीन, मौलाना जफर अली, हाजी वसीम अंसारी, रईस अहमद, जुबैर खान, शकील अहमद और फारूख अंसारी सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026






















