बलिया: अंतर्जनपदीय महिला लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश; सिकंदरपुर पुलिस ने 3 शातिर महिलाओं को किया गिरफ्तार

बलिया

बलिया जनपद में अपराध नियंत्रण और त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत सिकंदरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराध नियंत्रण और त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत सिकंदरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना सिकंदरपुर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में लूट और छिनैती करने वाली तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर चौराहे से हुई गिरफ्तारी

क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में सक्रिय महिला लुटेरों का गिरोह थाने की ओर जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कस्बा सिकंदरपुर चौराहे से घेराबंदी कर तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

गोरखपुर और देवरिया की रहने वाली हैं आरोपी महिलाएं

पकड़ी गई महिलाओं की पहचान रेखा पत्नी विशाल, अर्चना पत्नी मुकेश (दोनों निवासी ग्राम कोहरा बुजुर्ग, थाना गोला, जनपद गोरखपुर) और जूली पत्नी अशोका (निवासी ग्राम जयराम कौड़िया, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे सवारी गाड़ियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं के गले से चैन छीनने और चोरी की वारदातों को अंजाम देती हैं। उन्होंने पूर्व में गड़वार क्षेत्र में भी अपनी एक अन्य साथी ‘पूजा’ के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात कबूली है।

विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, उक्त महिलाएं थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 58/2026 की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित थीं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.