बुलंदशहर: जिलाधिकारी और एसएसपी ने सड़कों पर उतरकर लिया सुरक्षा का जायजा, दी ईद की मुबारकबाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ट पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए थाना कोतवाली नगर सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और मुस्तैदी से कार्य करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर पालिका बुलंदशहर द्वारा स्थापित कैंप में मौजूद रहकर डीएम और एसएसपी ने नमाज अदा कर लौट रहे अकीदतमंदों का अभिवादन किया और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं और सफाई प्रबंधन के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पाण्डेय, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसडीएम सदर दिनेश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की इस सक्रियता ने जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.