इटावा
इटावा जनपद के पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इटावा जनपद के पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिले के आला अधिकारियों ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है।
11 ईदगाह और 44 मस्जिदों में सुरक्षा के इंतजाम
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, जनपद की कुल 11 प्रमुख ईदगाहों और 44 बड़ी मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा की जाएगी। इन सभी स्थलों पर पुलिस बल की मुस्तैदी सुनिश्चित की गई है। विशेष रूप से उन स्थानों को चिन्हित किया गया है जिन्हें प्रशासन ने संवेदनशील की श्रेणी में रखा है, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
जोन, सेक्टर और क्यूआरटी (QRT) की तैनाती
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरे जिले को विभिन्न जोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को भी तैनात किया गया है, जो लगातार गश्त पर रहेगी।
अधिकारियों की अपील
जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नमाज निर्धारित परिसरों के भीतर ही अदा की जाए और सड़कों पर भीड़ एकत्र न होने दी जाए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी भ्रामक खबरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026























