महराजगंज
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में शुक्रवार की शाम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में शुक्रवार की शाम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

समारोह का संचालन नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, भीम मद्धेशिया, मनोज शुक्ला, राजकुमार सिंह एवं अमित वर्मा को संरक्षक बनाया गया। नागेश कसौधन को महामंत्री, गंगाधर जायसवाल को कोषाध्यक्ष तथा विनोद अग्रहरि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उपाध्यक्ष पद पर संगम श्रीवास्तव, सोनू कसौधन, आकाश पटेल, जनार्दन चौरसिया, आकाश निगम एवं विजय जायसवाल को चुना गया। वहीं नगर मंत्री के रूप में राजू वर्मा, विनय सिंह, शिवम दुबे, सुनील चौरसिया एवं संतोष मद्धेशिया को मनोनीत किया गया।
संगठन मंत्री के रूप में अजय मद्धेशिया, कन्हैया मोदनवाल, अजय पटेल, विनय यादव, पवन वर्मा एवं ऋतिक जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा फिरोज अंसारी, हिमांशु श्रीवास्तव व खुशबुद्दीन अंसारी को संयुक्त मंत्री तथा निजामुद्दीन को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक एवं सदर प्रमुख रामप्रीत गुप्ता, जिला संरक्षक
ओमप्रकाश गुप्ता , जिला महामंत्री एवं परतावल नगर प्रभारी रघुनाथ गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, जिला उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, डॉ. आनंद गुप्ता, इंजीनियर आकाश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री हरिद्वार कसौधन एवं युवा जिला अध्यक्ष डॉ. सूरज सिंह,पनियरा नगर अध्यक्ष दिलीप कसौधन,उपाध्यक्ष मनोज कसौधन,भिटौली नगर अध्यक्ष मानवेंद्र द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मारकंडे कृष्ण त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026























