बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के आगामी ईद-उल-फितर के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए अहमदगढ़ थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी ईद-उल-फितर के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए अहमदगढ़ थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार, क्षेत्र के संवेदनशील कस्बों और गांवों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
शुक्रवार, 20 मार्च 2026 की शाम करीब 7:00 बजे अहमदगढ़ थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कस्बे सहित विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पैदल गस्त की। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
कानून व्यवस्था पर सख्त नजर
थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से ईद को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी असामाजिक तत्व को शांति व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस पैदल गस्त के दौरान थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























