सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर के त्योहारों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर के त्योहारों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जोगिया उदयपुर थाना अध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कडजहवा चौराहे सहित विभिन्न संवेदनशील मार्गों पर जोरदार फ्लैग मार्च किया।
थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने फ्लैग मार्च के दौरान आमजन और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जनता में सुरक्षा का भाव पैदा किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिसने पैदल गश्त कर क्षेत्र की चाक-चौबंद सुरक्षा का प्रदर्शन किया।
बुलंदशहर: एसएसपी ने 15 नई अत्याधुनिक पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाhttps://t.co/s2CEEnEABl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2026


















