गोरखपुर में चैत्र नवरात्रि की धूम, पहले ही दिन मंदिरों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

गोरखपुर

गोरखपुर मे चैत्र नवरात्रि पर मंदिरों में पूजा के लिए लगी लंबी लाइन। पहले दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सजावट के लिए केरल से लाए गए फूल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर में चैत्र नवरात्रि को लेकर हर तरफ भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। आज, 19 मार्च से शुरू हो रही नवरात्रि में शहर के प्रमुख मंदिरों में रौनक देखने को मिल रही है। खासकर गोलघर की मशहूर काली मंदिर और दाऊदपुर की काली मंदिर में तो भक्तों का तांता लग गया।

मंदिर के सजावट के लिए केरल, बनारस और कोलकाता जैसे शहरों से खास फूल मंगाया गया है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि रात में यहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लाइट्स, फूलों की मालाएं, रंग-बिरंगे झंडे और चुनरियां लगाकर मां का दरबार सजा गया है।

आरती के बाद खुला मंदिर का गेट, मां की दर्शन के आतुर दिखे लोग

गोलघर काली मंदिर में तो पहले दिन आरती के बाद ही भक्तों के लिए मुख्य द्वार खुल गया। भोर से ही श्रद्धालु लाइन लगाकर मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर के पूजारी सनी सैनी ने बताया कि पूरे नवरात्रि में हर दिन मां काली के वस्त्र बदलते रहेंगे।
अलग-अलग रंगों और सजावट वाली साड़ियां, चुनरियां चढ़ाई जाएंगी। पहले दिन से ही भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दूर से लोग नारियल, चुनरी, फल और मिठाई चढ़ाने आए हैं।

भक्तों का कहना है कि गोलघर की काली मां तो स्वयंभू हैं, जमीन फाड़कर प्रकट हुई थीं, इसलिए इनकी महिमा अलग ही है। नवरात्रि में यहां मनोकामनाएं पूरी होने की बहुत मान्यता है।

चैत्र नवरात्रि की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक और भीड़ को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट पर है। जो लोग व्रत रख रहे हैं, वो सुबह से मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद ले रहें हैं। गोरखपुर में इन नौ दिनों में भक्ति का सैलाब उमड़ेगा और मां काली के जयकारे गूंजते रहेंगे। गोलघर, घंटाघर, दाऊदपुर काली मंदिर के बाहर फूल, माला,चुनरी और नारियल की दुकानें सज चुकी हैं। हर कोई अपने पसंद की चुनरी और पूजा का सामान खरीदने पहुंच रहा है।

गोलघर काली मंदिर, दाऊद की प्राचीन काली मंदिर, बुढ़िया माता मंदिर और तरकुलहा माता जैसे प्रमुख मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.