सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शिवनगर थाना क्षेत्र के तिलौली में सीएचसी मिठवल के गेट के पास संचालित एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया।
ताला तोड़कर हुई कार्रवाई
पीसीपीएनडीटी प्रभारी डॉ. मानवेंद्र पाल के नेतृत्व में जब टीम मौके पर पहुँची, तो संचालक सेंटर में ताला बंद कर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार सीपी श्रीवास्तव की मौजूदगी में ताला तोड़कर टीम भीतर दाखिल हुई। जांच के दौरान सेंटर के संचालन में भारी अनियमितताएं और मानक विहीन कार्यप्रणाली पाई गई।
मशीनें जब्त, मुकदमा दर्ज
स्वास्थ्य विभाग ने मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रिंटर व अन्य उपकरणों को जब्त कर सील कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि नोडल अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात संचालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डॉ. मानवेंद्र पाल ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अन्य क्लीनिकों पर भी विभाग की पैनी नजर है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई से इलाके के झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है।
डिबाई में गूँजेगा शौर्य का शंखनाद: 20 मार्च को वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर निकलेगी भव्य ‘शौर्य यात्रा’https://t.co/gZMwhAQxuu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 18, 2026


















