संतकबीरनगर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, भांजा गंभीर रूप से घायल

संतकबीरनगर

संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोनी होटल के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोनी होटल के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका भांजा गंभीर रूप से घायल है।

दवा लेकर गोरखपुर से लौट रहे थे घर

जानकारी के मुताबिक महुली थाना क्षेत्र के भिनखिनी कला निवासी श्यामा त्रिपाठी अपने भांजे के साथ गोरखपुर दवा लेने गई थीं। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे जब दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्यामा त्रिपाठी सीधे ट्रक के पहिए की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायल युवक की हालत नाजुक

हादसे में बाइक चला रहा युवक छिटककर दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही खलीलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]