अनूपशहर: वीरांगना अवंती जन संवाद यात्रा का औरंगाबाद में भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने दिखाई एकजुटता

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लोधी नंदकिशोर वर्मा के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘वीरांगना अवंती जन संवाद यात्रा’ मंगलवार को अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद पहुंची। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लोधी नंदकिशोर वर्मा के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘वीरांगना अवंती जन संवाद यात्रा’ मंगलवार को अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद पहुंची। यहाँ गौशाला पर आयोजित एक गरिमामयी सभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

नारी शक्ति और वीरांगना के विचारों पर जोर

सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ और ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने वीरांगना अवंती बाई के अदम्य साहस को याद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं को संगठन में बराबर की भागीदारी देकर सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। वक्ताओं ने लोधी नंदकिशोर वर्मा के इस साहसिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह यात्रा जन-जन तक वीरांगना के विचारों को पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

पूर्व जिलाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर ठाकुर राकेश भाटी और औरंगाबाद अध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और नौजवान बदहाली की कगार पर हैं। यात्रा के संयोजक लोधी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि 8 मार्च से स्याना विधानसभा के 206 गांवों से शुरू हुई इस यात्रा को हर वर्ग का अपार समर्थन मिल रहा है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर किसान कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर पवन शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुजात अली, पंचायती राज के पूर्व जिलाध्यक्ष रहमत राणा, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा और प्रेम सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]