बांसी: ईद की तैयारियों को लेकर पालिका प्रशासन सक्रिय, ईओ ने ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी ईद-उल-फितर त्योहार के मद्देनजर आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी ईद-उल-फितर त्योहार के मद्देनजर आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।आज मंगलवार को अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने नगर स्थित मुख्य ईदगाह का सघन निरीक्षण किया और वहां दी जाने वाली जनसुविधाओं का जायजा लिया।

साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने ईदगाह परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की वर्तमान स्थिति को देखा। उन्होंने संबंधित विभागीय कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि त्योहार से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। ईओ ने स्पष्ट किया कि ईद के दिन नमाजियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने कहा कि ईद के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचते हैं। ऐसे में सफाई और बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ईदगाह और उसके पहुंच मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के बड़े बाबू जमील अहमद, संबंधित सफाई नायक और अन्य पालिका कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.