महराजगंज: बागापार में वार्षिकोत्सव की धूम, सदर विधायक ने विद्यालय विकास हेतु दी 3 लाख की सौगात

बागापार

महराजगंज जनपद के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, बागापार में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, बागापार में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और विद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा छिपी होती है। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर मिलें, तो वे देश के बड़े से बड़े कॉन्वेंट स्कूलों के छात्रों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से समर्पण भाव से बच्चों के भविष्य को संवारने और अभिभावकों से शिक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नाटक और नृत्य के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर मार्मिक संदेश दिए, जिसे देख उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया।

शिक्षा के प्रति सक्रियता दिखाने वाले 16 अभिभावकों को सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद ने विद्यालय की शिक्षामित्र सरिता यादव के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी ओर से 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज कुमार मौर्य ने किया। इस गौरवमयी अवसर पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, केशवमणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.