महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

सोनौली

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सोनौली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सोनौली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को टीम ने बॉर्डर के पास से दो महिला तस्करों को 120 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में नेपाल बॉर्डर के पास भगवानपुर मस्जिद वाली गली में टीम ने दो संदिग्ध महिलाओं को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद हुई जिसे वे अवैध रूप से सीमा पार ले जाने की फिराक में थीं।

गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान इस प्रकार हुई है। गंगोत्री (36 वर्ष) पुत्री सुखलाल,नारपती (46 वर्ष)पत्नी अशर्फी।

दोनों महिलाएं महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के जमुहानी पोस्ट खोरिया बाजार की रहने वाली हैं। बरामद शराब के आधार पर सोनौली थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

इस सफलता में सोनौली पुलिस के उपनिरीक्षक अजय कुमार और हेड कांस्टेबल सर्वदेव कुमार गौड़ के साथ एसएसबी की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एसएसबी टीम में उपनिरीक्षक जीतपाल, हेड कांस्टेबल संजय कुंडू, कांस्टेबल धर्मपाल गुज्जर, उपेंद्र कुमार, बिली पांग गुरु और महिला कांस्टेबल रोशनी करकेटा शामिल रहीं।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.