बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में ‘अवसरवादी’ शब्द के विकल्प के रूप में ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग किए जाने पर ब्राह्मण समाज में भारी रोष है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में ‘अवसरवादी’ शब्द के विकल्प के रूप में ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग किए जाने पर ब्राह्मण समाज में भारी रोष है। सोमवार को कांग्रेस नेता और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने अनूपशहर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
ब्राह्मण समाज के अपमान का आरोप
पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि दरोगा भर्ती परीक्षा के सामान्य हिंदी प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ को ‘अवसरवादी’ के विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निरंतर ब्राह्मणों को अपमानित कर उन्हें हाशिये पर धकेलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे फिल्मों के माध्यम से छवि खराब करना हो, मौनी अमावस्या पर पुलिस द्वारा ब्राह्मणों के साथ अभद्रता हो, या जातिवाद के आधार पर एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई—ब्राह्मण समाज को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
इस्तीफे और आंदोलन की चेतावनी
प्रज्ञा गौड़ ने भाजपा में शामिल ब्राह्मण प्रतिनिधियों (विधायकों, सांसदों और मंत्रियों) से अपील की कि वे समाज के सम्मान में तत्काल इस्तीफा देकर इस लड़ाई में साथ आएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले दोषी अधिकारियों और इसके पीछे के नेताओं पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो ‘छोटी काशी’ अनूपशहर से एक विशाल पदयात्रा और बड़े आंदोलन का आगाज़ किया जाएगा।
वरिष्ठ जनों की रही उपस्थिति
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रज्ञा गौड़ ने ऋषि-मुनि परंपरा और देश की सेवा में ब्राह्मण समाज के योगदान को याद दिलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, आदित्य गौड़, मोहन सरीन, कौशल शर्मा और राकेश शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अनिल मावी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भगोड़ा घोषित, सरेंडर न करने पर होगी संपत्ति कुर्कhttps://t.co/IfAFCa5CLT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 16, 2026

















