बलिया: एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों पर की छापेमारी

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए बलिया प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए बलिया प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज और गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुँचकर परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का गहन निरीक्षण किया। डीएम ने कंट्रोल रूम में हो रही गतिविधियों की रिकॉर्डिंग को अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति के आंकड़ों की जानकारी ली।

एसपी ओमवीर सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए ताकि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे। प्रशासनिक अमले के इस कड़े रुख से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.