महराजगंज: आदित्य चौरसिया हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेन्दा क्षेत्र के बहुचर्चित आदित्य चौरसिया हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा क्षेत्र के बहुचर्चित आदित्य चौरसिया हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने दो मुख्य अभियुक्तों को दबोच लिया है।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान चन्दन गुप्ता (19 वर्ष) पुत्र मथुरा गुप्ता और भुआल गुप्ता (52 वर्ष) पुत्र जितई गुप्ता के रूप में हुई है, जो फरेन्दा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा टोला के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ थाना फरेन्दा में मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं (64(2), 352, 351(3)) में मामला पंजीकृत था।

हत्याकांड के बाद से ही ये आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे। थाना फरेन्दा पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है और क्षेत्र की जनता ने पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.