बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, दिए आवश्यक निर्देश

बलिया

बलिया पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल के अनुशासन और शारीरिक दक्षता को परखने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

शारीरिक फिटनेस और ड्रिल पर जोर

पुलिसकर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सभी रिक्रूट आरक्षियों, कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ दौड़ लगाई। इसके पश्चात टोलीवार ड्रिल कराई गई, जहाँ उन्होंने पुलिस बल में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

UP-112 और सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण

निरीक्षण के इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी के वाहनों की जांच की गई। उन्होंने वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट और अन्य सुरक्षा यंत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित प्रभारियों को उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित देखरेख और उनके कुशल संचालन के लिए कड़े निर्देश दिए।

मौजूद रहे आला अधिकारी

परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगरमो0 उस्मान, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.