बुलंदशहर: खुर्जा में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पास ही पड़े मिले पुरुष और बच्ची के शव

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बाग में महिला, पुरुष और एक मासूम बच्ची के शव बरामद हुए।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बाग में महिला, पुरुष और एक मासूम बच्ची के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए हैं।

महिला का शव पेड़ के फंदे से लटका हुआ मिला है, जबकि पुरुष और बच्ची के शव जमीन पर नीचे पड़े हुए थे। घटनास्थल की स्थिति को देखकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला सामूहिक आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश है, इसकी गुत्थी अभी अनसुलझी है।जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान देवी सरकार (25), सरल सरकार (32) और साबुनती (7) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.