आपदा से बचाव के लिए SSB ने कसी कमर: गेडहवा में ग्रामीणों को सिखाए बाढ़, भूकंप और आग से बचाव के गुर

महराजगंज

महराजगंज 22वीं वाहिनी एसएसबी SSB के राहत एवं बचाव दल, पतलावा द्वारा बुधवार को निचलौल क्षेत्र के ग्राम गेडहवा (बेरा टोला) में एक विशेष सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 22वीं वाहिनी एसएसबी SSB के राहत एवं बचाव दल, पतलावा द्वारा बुधवार को निचलौल क्षेत्र के ग्राम गेडहवा (बेरा टोला) में एक विशेष सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ग्रामीणों को प्राकृतिक आपदाओं के समय धैर्य और सूझबूझ से कार्य करने का प्रशिक्षण दिया।

आपदा प्रबंधन का दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों को बाढ़, भूकंप और आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के विस्तृत उपाय बताए। जवानों ने डेमो के माध्यम से समझाया कि आपदा आने पर सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुँचा जाए (इमरजेंसी मूव) और राहत दल के पहुँचने से पहले घायलों को प्राथमिक उपचार (First Aid) कैसे दिया जाए।

अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी आपदा के समय घबराहट सबसे बड़ी शत्रु होती है। उन्होंने अपील की कि लोग प्रशासनिक निर्देशों और राहत दलों का सहयोग करें। ग्रामीणों को घर में उपलब्ध साधारण संसाधनों से बचाव उपकरण बनाने की तकनीक भी साझा की गई, ताकि बाढ़ जैसी स्थितियों में वे स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

इस जागरूकता कार्यक्रम में बेरा टोला के बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष और युवा उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एसएसबी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और जान-माल के नुकसान को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

एसएसबी की राहत एवं बचाव टीम ने स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें आपदाओं के प्रति सजग बनाना उनकी प्राथमिकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.